LIVE UPDATE
Trending

सस्पेंड ब्रेकिंग: PWD में मरम्मत घोटाले में बड़ा एक्शन, SDO-और प्रभारी एसडीओ सस्पेंड, उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

रायपाली विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में उठाई थी जाँच की मांग

महासमुंद, 31 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। रंगाई-पुताई और भवन मरम्मत कार्यों में भारी गड़बड़ी सामने आने पर एसडीओ शिखा पटेल और सब इंजीनियर अरविंद कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सरायपाली विधायक चातुरी नंद की विधानसभा में उठाई गई मांग के बाद हुई है।

विधायक द्वारा मामले को गंभीरता से उठाने पर सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र रायपुर द्वारा गठित जांच समिति ने मौके का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे:
जांच में यह सामने आया कि—

  • शासकीय हाई स्कूल सरायपाली और हाई स्कूल मंदिर भवन में दर्शाए गए मरम्मत, प्लास्टर और पुट्टी के कार्य वास्तव में हुए ही नहीं

    ये खबर भी पढ़ें…
    बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
    बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
    June 13, 2026
    बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • ब्लॉक कॉलोनी के H टाइप क्वार्टरों में भी पुताई का कोई कार्य नहीं मिला।

  • एसडीओ एग्रीकल्चर क्वार्टर भवन में भी कोई कार्य नहीं पाया गया, बावजूद इसके रिकॉर्ड में इन सभी कार्यों को पूरा दिखाकर संबंधित अधिकारियों ने भुगतान कर दिया।

    ये खबर भी पढ़ें…
    CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
    CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
    June 13, 2026
    भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन फर्जी कार्यों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी की गई, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया और आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही के संकेत दिए हैं।

सरकार का रुख सख्त:
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोक निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की पूरी श्रृंखला की जांच जारी है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles