LIVE UPDATE

IPS Ankita Sharma: आईपीएस अंकिता शर्मा का डीपफेक वीडियो वायरल, पैसा कमाने का ऑफर देती दिखीं, FIR दर्ज

IPS Ankita Sharma: आईपीएस अंकिता शर्मा का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीकों का उपयोग करते हुए साइबर ठगों ने आईपीएस अंकिता शर्मा का वीडियो बनाया है , जिसमें IPS अंकिता शर्मा को घर बैठे पेंसिल और पेन पैक करने की सलाह देते हुए दिखाई दे रही है।

डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई, जिसके बाद आईपीएस अंकिता शर्मा ने कानपुर के किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इस मामले में कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि, ‘वीडियो वायरल होने की जांच गई तो ये एआई तकनीक से बनाया हुआ प्रतीत हो रहा है. महिला आईपीएस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. जल्दी ही इसके आरोपी सामने आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
March 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वीडियो में IPS अंकिता शर्मा के किसी वीडियो का इस्‍तेमाल किया गया है. इस वीडियो में तस्‍वीर अंकिता शर्मा की है, लेकिन इसमें आवाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से बदल दी गई है. इसमें कहा गया है कि अगर आप लोगों को पेंसिल पैक करने का काम करना है तो कंपनी के लोग आपके घर पेन और पेंसिल लेकर आएंगे और हर डिब्‍बे में 10-10 पेन या पेंसिल पैक करनी होगी. पैकिंग हो जाने पर कंपनी के लोग इसे लेने आएंगे. यह काम कोई भी कर सकता है. अगर आप जॉब करना चाहते हैं तो तुरंत दिए गए फोन नंबर पर कॉल करें. इसके बदले आपको 30 हजार रुपए सैलरी और 15 हजार रुपए नकद एडवांस मिलेगा।

बता दें कि आईपीएस अंकिता शर्मा 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं। जयपुर, राजस्थान की रहने वाली अंकिता का जन्म 23 जुलाई 1992 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद 2014 में एनआईटी जमशेदपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल की। पढ़ाई में हमेशा से अव्वल रहीं अंकिता ने कॉलेज के बाद आने वाली नौकरी के ऑफर को ठुकराते हुए सिविल सेवा की तैयारी का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles