LIVE UPDATE

iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, ट्राई ने बढ़ाई एप्पल की मुश्किल, भारत में बैन हो सकते हैं आईफ़ोन

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फेक कॉल्स और स्पैम मैसेज रोकने को लेकर दूरसंचार कंपनियों के लिए नए नियमों की घोषणा की है, इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि TRAI एप्पल के साथ चल रही जंग को लेकर सख्त फैसला ले सकता है, कहा जा रहा है कि ट्राई एयरटेल, वोडाफोन जैसे टेलिकॉम ऑपरेटर को नोटिस जारी करके एप्प्ल का रेजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है |

दरअसल, एप्पल और ट्राई के बीच जारी जंग ट्राई के डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) ऐप को लेकर है, ट्राई ने आइफोन यूजर्स के लिए डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) ऐप के नए वर्जन DND 2.0 ऐप डिजाइन किया है, जिसे एप्पल ने अपने ऐप स्टोर पर लिस्ट नहीं किया है | ट्राई चाहता है कि एप्पल इस ऐप को अपने स्टोर पर लिस्ट करे, ताकि यूजर्स के स्पैम कॉल्स और मैसेज को फिल्टर किया जा सके |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बात पर एप्पल का कहना है कि ट्राई का डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) ऐप यूजर्स के कॉल्स और मैसेज रिकॉर्ड करने की अनुमति मांगता है, जिसकी वजह से यूजर्स के लिए प्राइवेसी सिक्योर नहीं रहती है, इसके साथ ही एप्पल का कहना था कि वो ट्राई के ऐप की जगह खुद का इन-हाउस ऐप बनाएंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्राई की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक, देश के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स अगले 6 महीने के अंदर ये सुनिश्चित करें की उनके नेटवर्क पर सभी रेजिस्टर्ड डिवाइस पर डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) ऐप के 2.0 वर्जन को रेग्यूलेशन के नियम 6(2)(e) और 23(2)(d) के तहत नेटवर्क की अनुमति मिले | अगर, किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर पर रजिस्टर्ड डिवाइस पर इस ऐप की अनुमति नहीं मिलती है तो उसे रेगुलेशन के नियम 6(2)(e) और 23(2)(d) के तहत टेलिकॉम नेटवर्क से रेजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया जाएगा |

फिलहाल डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) ऐप का 2.0 वर्जन सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और अगर Apple ट्राई के इस फैसले को नहीं मानता है तो उनका डिवाइस टेलिकॉम नेटवर्क (3G/4G) से रेजिस्ट्रेशन कैंसल किया जा सकता है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles