देश - विदेश

छग लोक सेवा आयोग 2014 बैच के 33 अफसरों ने देखा “हमर छत्तीसगढ़”…. छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति से रूबरू हुए अफसर


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से चयनित वर्ष 2014 बैच के 33 अफसरों ने हमर छत्तीसगढ़  के संस्कृति और कला को काफी करीब से देखा, साथ ही योजनान्तर्गत आवासीय परिसर का भ्रमण किया । इस दौरान अफसरों ने अध्ययन भ्रमण पर रायपुर आने वाले जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के आवास, भोजन, पंजीयन, प्रशिक्षण एवं प्रदेश के विकास के साथ ही कला और संस्कृति से रूबरू कराने नया रायपुर के उपरवारा स्थित आवासीय परिसर होटल प्रबंधन संस्थान में की गई व्यवस्थाओं को भी देखा ।


प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ यह अधिकारी छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में 40 दिनों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं । वर्ष 2014 बैच के इन अधिकारियों में विभिन्न जिलों में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त, सहायक पंजीयक, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, श्रम पदाधिकारी और समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक शामिल हैं । अफसरों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विशाल छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हें हमर छत्तीसगढ़ योजना की खासियतों और उद्दश्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp