राजनीति

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सदैव मानव समाज को सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उनकी कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का जो संदेश निहित है, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात कर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp