LIVE UPDATE

Ias News. गैंगस्टर से दिल लगा बैठी IAS की पत्नी, घर छोड़कर भाग गई गैंगस्टर के साथ…9 महीने बाद लौटी तो घर में नहीं मिली एंट्री, जहर खाकर दी जान

Ias News. गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तैनात एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने अपने घर के सामने ही जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस महिला का मायके तमिलनाडु में है और बताया जाता है कि वह वहीं के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी. वहां एक बच्चे के अपहरण के मामले में भी उनका शामिल आया था.

IAS रंजीत कुमार गुजरात विद्युत नियामक आयोग (GERC) के सचिव हैं. अपनी पत्नी 45 साल की सूर्या जे के साथ उनकी पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी. उन्होंने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि सूर्या को उनके घर में नहीं घुसने दिया जाए. ऐसे में शनिवार सुबह जब सूर्या घर पहुंचीं तो गार्ड ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. सूर्या ने अंदर जाने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने बंगले के दरवाजे पर जहर खा लिया. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में गांधीनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
IAS ब्रेकिंग: IAS रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त बने, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव, देखिए आदेश
March 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘IAS रंजीत कुमार शनिवार को सूर्या के साथ अपने तलाक की याचिका को अंतिम रूप देने के लिए बाहर गए थे. अंदर नहीं जाने देने पर सूर्या ने जहर खा लिया.’ गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वसमसेट्टी ने बताया कि पुलिस को तमिल में एक कथित सुसाइड नोट मिला है, हालांकि उन्होंने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूर्या मदुरै अपहरण मामले में तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पति के घर गई होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सूर्या का नाम 14 साल के एक लड़के के अपहरण के मामले में सामने आया था. इस मामले में उसका कथित प्रेमी और ‘हाईकोर्ट महाराज’ के नाम से मशहूर लोकल गैंगस्टर और उसका साथी सेंथिल कुमार शामिल था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बच्चे की मां से पैसे के झगड़े को लेकर 11 जुलाई को लड़के का अपहरण कर लिया था. उन्होंने उसकी मां से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन मदुरै पुलिस ने लड़के को छुड़ा लिया. इसके बाद पुलिस ने सूर्या समेत सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles