Trending

IAS अफसर धनंजय देवांगन का VRS मंजूर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी स्वीकृति


IAS अफसर धनंजय देवांगन के स्वैच्छिक रिटायरमेंट को छत्तीसगढ़ सरकार ने मंजूरी दे दी है. देवांगन ने पिछले सप्ताह आवेदन दिया था। वे फरवरी में रिटायर होने वाले थे। राजनीतिक गलियारों में खासी पकड़ रखने वाले देवांगन के वीआरएस के आवेदन देते ही यह खबर आई कि सरकार उनका पुनर्वास करने जा रही है।

वीआरएस मंजूर करते हुए सीएम बघेल ने देवांगन की रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में सदस्य के पद पर नियुक्त भी कर दिया है। इसके विधिवत आदेश कल जारी किए जाएंगे। रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड का कार्यकाल भी अगले दो महीने में खत्म हो रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp