छत्तीसगढ़ खबरें

मनेंद्रगढ़ बस हादसा: मृतकों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया गहरा शोक


रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत से शोक की लहर है। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन को दिए निर्देश

बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के मुताबिक तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में चल रहा घायलों का उपचार

मुख्यमंत्री के अनुसार, हादसे में घायल यात्रियों का उपचार सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों की स्थिति के अनुसार उपचार की व्यवस्था की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp