LIVE UPDATE

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एक जनवरी से मिलेगा ये लाभ; सरकारी आदेश जारी



डेस्क. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते (सीईए) और हास्टल सब्सिडी की सीमा को बढ़ा दिया है। सरकार ने यह कदम एक जनवरी, 2024 से प्रभावी हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा के बाद उठाया है। वर्ष 2018 के दिशा-निर्देशों को देखते हुए जब भी महंगाई भत्ते (डीए) में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी, हर बार स्वत: ही बच्चों के शिक्षा भत्ते और हास्टल सब्सिडी में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी।

एक जनवरी से इजाफा प्रभावी
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार वित्त मंत्रालय ने विगत 12 मार्च, 2024 को इसी साल एक जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत का इजाफा प्रभावी हो जाएगा। लिहाजा, विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों के शैक्षणिक भत्ते (सीईए) और हास्टल सब्सिडी के बढ़ाए जाने को लेकर संज्ञान लिया गया है। बच्चे का शिक्षा भत्ता प्रति माह 2,812.5 रुपये (फिक्सड) और हास्टल सब्सिडी प्रति माह 8,437.5 रुपये (फिक्सड) होगी।

केंद्रीय मंत्रालयों को जारी किए गए आदेश
केंद्रीय कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता सामान्य से दोगुना होगा। मौजूदा समय में सामान्य दर 5,625 रुपये प्रति माह (फिक्सड) है। सभी केंद्रीय मंत्रालयों को जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि दिव्यांग महिलाओं के चाइल्ड केयर के लिए विशेष भत्ता है। यह प्रति माह 3,750 रुपये प्रति माह (फिक्सड) है। यह सभी बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से लागू हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp