LIVE UPDATE

CG युवाओं के लिए खुशखबरी : CM के निर्देश पर UPSC तैयारी के लिए सीटों में वृद्धि

दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर वित्त विभाग ने युवा उत्थान योजना के तहत ट्राइबल यूथ हॉस्टल में 135 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

युवा उत्थान योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को दिल्ली में रहकर निःशुल्क यूपीएससी कोचिंग की सुविधा दी जाती है। युवाओं के रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाती है। पूर्व में ट्राइबल यूथ हॉस्टल में 50 नए और 15 रिपीटर बैच को यह सुविधा मिल रही थी। अब इस योजना में 135 सीटों की वृद्धि के बाद कुल 200 युवाओं को आवासीय सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
April 11, 2026
00पांडुलिपियाँ: हमारी पहचान, हमारा गर्व – संरक्षण के लिए आगे आएँ नागरिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय00 रायपुर 11 अप्रैल 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू : मुख्य चुनाव आयुक्त ने ली बैठक, आरओ, एआरओ, नोडल और तकनीकी अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रायबल यूथ हॉस्टल के अलावा अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार कोचिंग संस्थाओं के निकट आवासीय व्यवस्था भी कर सकेंगे। कोचिंग शुल्क के तहत अंग्रेजी माध्यम के लिए 2 लाख रुपये और हिन्दी माध्यम के लिए 1.5 लाख रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही, आवास, मेस और अन्य सुविधाओं के लिए प्रति विद्यार्थी प्रति माह 12 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के इस होटल में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार; ₹1.44 लाख नगद जब्त, होटल संचालक भी आरोपी
बिलासपुर के इस होटल में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार; ₹1.44 लाख नगद जब्त, होटल संचालक भी आरोपी
April 13, 2026
बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026. बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के होटल महावीर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में ट्रायबल यूथ हॉस्टल में अधिकतम 65 अभ्यर्थियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध थी। अब इस पहल के साथ छत्तीसगढ़ के युवा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में अधिक समर्थ बन सकेंगे।

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों के DC बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम का बजट पेश; 13 सौ करोड़ से अधिक का प्रावधान, इन बड़े कार्यों में खर्च होंगे करोड़ों रुपये
बिलासपुर नगर निगम का बजट पेश; 13 सौ करोड़ से अधिक का प्रावधान, इन बड़े कार्यों में खर्च होंगे करोड़ों रुपये
April 13, 2026
बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में सोमवार को महापौर पूजा विधानी द्वारा वित्तीय वर्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles