LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर नगर निगम का बजट पेश; 13 सौ करोड़ से अधिक का प्रावधान, इन बड़े कार्यों में खर्च होंगे करोड़ों रुपये

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में सोमवार को महापौर पूजा विधानी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। इस दौरान शहर के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनहित योजनाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।

प्रस्तुत बजट के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए कुल अनुमानित आय 978.37 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, पिछले वर्ष का प्रारंभिक शेष 323.30 करोड़ रुपये जोड़ने पर कुल बजट आकार 1301.67 करोड़ रुपये हो गया है। अनुमानित व्यय 1064.69 करोड़ रुपये रखा गया है, जिससे वर्ष के अंत में 236.98 करोड़ रुपये शेष रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम का कुल बजट 760.72 करोड़ रुपये था। ऐसे में इस वर्ष बजट में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है, जो शहर में विकास कार्यों के विस्तार की ओर संकेत करती है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस बजट में बेहतर सड़के, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न वार्डों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन बड़े कार्यों में खर्च होगी बजट की राशि

नालंदा परिसर लइब्रेरी निर्माण – 1051.57 लाख
व्यापर विहार क्षेत्र में नवीन विकास कार्य हेतु – 1000 लाख
जल विभाग पेयजल व्यवस्था हेतु – 800 लाख
चौक चौराहो का सोंदर्यकरण कार्य – 400 लाख
खनिज मद वृहस्पाती बाजार पार्किंग एवं उन्नयन – 1400 लाख
सी. एम. सामुदायिक भवन हेतु – 470 लाख
स्मृति वन राजकिशोर नगर उन्नयन कार्य – 250 लाख
अरपा राम सेतु से शनिचरी अप्पा तक सड़क नाला एवं पिचिंग निर्माण कार्य दाहिनी और हेतु रिटनिंग वॉल – 1295.43 लाख
अरपा इंद्रा सेतु से राम सेतु तक अटल पथ निर्माण कार्य बाई ओर – 973.75 लाख
सिरगिट्टी बन्नाक चौक के पास खेल काम्प्लेक्स एवं व्यवसायिक काम्प्लेक्स – 1300 लाख
निगम के सड़कों के डामरीकरण हेतु – 5000 लाख

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles