LIVE UPDATE
Trending

CG-5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, बोरे में बंद कुएं के पास मिली बच्ची…तकिया कवर से बंधा था मुंह, अपहरण और रेप की आशंका

दुर्ग, 11 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश की गई। बच्ची को बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया गया था, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। बच्ची अचानक घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे गांव में खोजबीन चल रही थी। तलाश के दौरान दो युवकों को कुएं के पास एक संदिग्ध बोरा नजर आया। जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर बच्ची मिली। उसका मुंह तकिया कवर से बांधा गया था और वह बेहद डरी हुई हालत में थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची सदमे में है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बच्ची के मिलने के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई है। डाॅक्टरों की टीम द्वारा उसका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है, जिसके बाद ही बच्ची के साथ हुए घटना की जानकारी सामने आ पायेगी। इधर बच्ची की इस हालत की जानकारी के बाद गांव के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर ग्रामीणों समझाईश देकर वापस भेजा गया।

एक संदेही हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपियों का सुराग जुटाने सबूत जुटाए जा रहे है। कुएं के पास और आसपास के इलाके की भी जांच की गई। पुलिस का ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। एक संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles