पहली बार रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री देंगे पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि, खेल विकास के रोडमैप पर होगा मंथन


रायपुर, 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाइ-मेरियट होटल में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना के रोडमैप पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शाम के सत्र में शामिल होंगे। वे इस दौरान इस साल छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव सुबह 11 बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।

28 जुलाई को दिनभर चलने वाले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के 7 अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास, स्पोर्ट्स साइंस, उच्च स्तर पर भागीदारी, खेलों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं के विकास तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। समापन सत्र में सभी चर्चाओं के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे, जिन्हें राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लागू किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव उद्घाटन सत्र में ‘लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर किरण पिस्दा, तैराक अनुष्का भगत और एथलीट लकी मरकाम उनके साथ मंच साझा करेंगे।

इन विषयों पर होगा मंथन

कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, खेल विज्ञानी और नामचीन खिलाड़ी Leadership, Sports Promotion & Talent Identification, Vision 2036: Preparing India’s Next Generation of Olympic Champions, Possible Pathways in Sports Development, Role of Sports Federations & Associations in Development of Sports, From Injury to Excellence: The Role of Sports Science in Recovery and Performance, PPP for Sports Infrastructure, Academies & Olympic Vision, Khelo India Mission: Building a Sporting Nation तथा Medal Strategy for Chhattisgarh & State Sports Policy जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में ये होंगे शामिल

कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, प्रख्यात शिक्षाविद एवं खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp