एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का गोल्ड धमाका, CM साय ने संजू देवी को 51 लाख देने का किया ऐलान


रायपुर, 28 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में संजू देवी से मुलाकात कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने 26 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में खेले गए फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

संजू से एशियन गेम्स के अनुभव जाने

मुख्यमंत्री ने संजू देवी से एशियन गेम्स के अनुभवों और भारतीय महिला कबड्डी टीम के प्रदर्शन को लेकर आत्मीय बातचीत की। उन्होंने खेल के प्रति उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता सिर्फ उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि इससे प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। संजू देवी की उपलब्धि खासकर गांवों और छोटे शहरों में खेल का सपना देख रहे बच्चों के लिए प्रेरणादायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरबा की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

संजू देवी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैं और भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला कबड्डी का खिताब बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों को अवसर देने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संजू देवी जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियां इस प्रयास को मजबूती देती हैं और प्रदेश के दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी बड़े मंच पर पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं।

संजू देवी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से सम्मान और प्रोत्साहन मिलने पर संजू देवी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp