दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, बोले- राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय


रायपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र और समाज के प्रति जूदेव के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव का पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए जीवनभर कार्य किया।

सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें लोगों के बीच विशेष स्थान दिलाया।

छत्तीसगढ़ की माटी से था गहरा जुड़ाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव का छत्तीसगढ़ की माटी और यहां के लोगों से गहरा आत्मीय संबंध था। खासकर जनजातीय अंचलों में उन्होंने समाज को संगठित करने, लोगों में आत्मविश्वास पैदा करने और उनकी आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा

सीएम साय ने कहा कि जूदेव का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और संस्कृति-परंपराओं के प्रति अटूट निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

ये रहे मौजूद

पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp