LIVE UPDATE
Trending

CM भूपेश बघेल ने फिर कसा तंज…..बोले – अब ढलान पर है BJP…अकेले नहीं ED, IT और CBI के साथ लड़ती है चुनाव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजेपी को लेकर बड़ा तंज कसा है, सीएम भूपेश ने कहा है कि भाजपा अब ढलान पर है। वहीं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब अकेले चुनाव नही लड़ती उसके साथ ईडी, आईटी, सीबीआई भी लड़ती है। सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कई योजनाओं को अपनाया है।

दरअसल, नए जिले के उद्घाटन के लिए मनेन्द्रगढ़ के लिए रवाना होते हुए सीएम भूपेश बघेल ने यह बात कही है। बिलासपुर से रवाना होने के दौरान वो सर्किट हाऊस में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और आरएसएस के लोग छत्तीसगढ़ मॉडल सीखने आते हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने अपनाया है। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब ढलान पर है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी, आईटी, सीबीआई के छापे को लेकर भाजपा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी पाकिस्तान क्रिकेट की तरह है । जैसे पाकिस्तान में दो एंपायर कभी खेला करते थे, उसके बाद नेशनल एम्पायर नियुक्त किया जाता था, उसी तरह भाजपा अकेले नहीं लड़ती है, ईडी, आईटी, सीबीआई जैसे सेंट्रल एजेंसियां भी उसके साथ लड़ती है।

वहीं सीएम बघेल ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चे को उतारने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी । इस संदर्भ में आलाकमान निर्णय लेगा, क्या करना है क्या नहीं करना यह हाईकमान तय करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज मनेंद्रगढ़ जिले का उद्घाटन करेंगे, यह प्रदेश का 32 जिला बन रहा है , उसके बाद सीएम आज ही सक्ती जिले का भी उद्घाटन करेंगे, आज से प्रदेश में 33 जिले हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles