LIVE UPDATE

जिस सीट को जीताने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झोंक दी थी पूरी ताकत, CM ने ली सबसे अधिक सभाएं…उस सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले अटल श्रीवास्तव का क्या हुआ?….जानिए इस सीट पर किसका पलड़ा है भारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस बिलासपुर लोकसभा सीट में टिकट से लेकर चुनाव जीताने तक बेडा खुद अपनी कन्धों में उठाये हुए थे, उस सीट पर कांग्रेस की स्थिति काफी ख़राब दिखाई दे रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद  करीबी माने जाने वाले नेता अटल श्रीवास्तव बिलासपुर लोकसभा सीट पर काफी पीछे चल रहे है | बीजेपी प्रत्याशी अरुण साव अटल श्रीवास्तव से 65 हजार वोटो से आगे चल रहे है | वही बहुजन समाज पार्टी 1000 का आकड़ा बीच पार नहीं कर पाए है | जबकि 221 मत नोटा को पड़े है | मुख्यमंत्री बघेल ने अटल श्रीवास्तव के सर पर जीत का सेहरा सजाने पुरे लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक सभा बिलासपुर लोकसभा में ही लिया था, लेकिन बघेल की मेहनत रंग लाते नहीं दिखाई दे रही है |

यहां मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। सभी 14 टेबलों में एक साथ गिनती शुरू हो गई है। यहां शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त बनते दिख रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। यहां से कांग्रेस ने अटल श्रीवास्तव, भाजपा ने अरुण साव, बसपा ने उत्तम दास गुरू गोसाई, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नंद किशोर राज को चुनाव मैदान में उतारा था ।  बिलासपुर लोकसभा सीट अब भाजपा के लिए अभेद गढ़ बन चुकी है, वहीं कांग्रेस के लिए यह लगातार चुनौती बनती जा रही थी । बीते 25 वर्षों से इस सीट को अपने कब्जे में करने कांग्रेस जोर आजमाइश कर रही है, लेकिन इस बार भी असफलता ही हाथ लगते दिखाई दे रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *