LIVE UPDATE

Breaking : CM भूपेश ने मंत्रियों को नए सिरे से सौंपी जिलों की कमान!….रविंद्र चौबे को रायपुर, ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर का प्रभार…मंत्री सिंहदेव और प्रेमसाय को तीन-तीन जिले का प्रभार…..देखिए पूरी सूची

लोकसभा चुनाव में मिली हार और नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मंत्रियों के जिले प्रभार को बदलते हुए उन्हें नयी जिले की जिम्मेदारी सौपा गया है | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव और अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को तीन जिलों का प्रभार सौपा गया है|

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंह देव को जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, वही लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर और गरियाबंद जिले का कमान सौपा गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि कृषि एवं जैव प्राद्यौगिकी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायगढ़ जिले का प्रभार दिया गया है, वही स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बस्तर, कोरबा और बालोद जिले का प्रभार सौंपा गया है।

वही परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, खाद्य तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले का प्रभारी मंत्री, वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को कबीरधाम, धमतरी और महासमुंद जिले का प्रभार सौपा गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगरीय प्रशासन एवं विकास व श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया को सरगुजा और कोरिया जिले का प्रभारी मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को बेमेतरा और जशपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार को उत्तर बस्तर (कांकेर), नारायणपुर और कोण्डागांव जिले का प्रभार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), बीजापुर और सुकमा जिले का प्रभार तथा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बलरामपुर-रामानुजगंज तथा सुरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *