LIVE UPDATE

Chhattisgarh News : अवैध रेत उत्खनन पर बिफरे मंत्री जी…उत्खनन और परिवहन पर मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, चैन माउंटेन एवं परिवहन कर रहे वाहनों को करें जब्त

बलौदाबाजार जिले क़े प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, बारनावापारा अभयारण्य उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित, मछली पालन को बढ़ावा देने चलेगा जल से आजीविका अभियान  - प्रभारी मंत्री जायसवाल

Chhattisgarh News. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में रेत खदान नही है उन क्षेत्रों के लोगों को अपने निजी उपयोग के लिए ट्रैक्टर में रेत ले जाने में प्रतिबंधित न किया जाय, लेकिन रेत खदान से व्यवसायिक रूप से अवैध तरीके से उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। अवैध रेत उत्खनन में लगे चैन माउंटेन एवं परिवहन कर रहे वाहनों पर जब्ती की कार्यवाही करें। Chhattisgarh News

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगामी बारिश में मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा बाढ़ प्रभावित गांवो में दवाई एवं अन्य प्राथमिक ईलाज की सुविधाएँ व्यवस्थित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। मलेरिया एवं सिकल सेल की नियमित जांच एवं मलेरिया प्रभावित गांवो में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण कराने कहा। बारिश में शहरों में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए नालियों की साफ -सफाई तेजी से कराने के भी निर्देश दिए।

बारनवापारा अभयारण्य उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र क़े रूप में होगा विकसित

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने बारनवापरा अभयारण्य को प्रदेश का उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि अभयारण्य में अन्य सुविधाओं के साथ बोटिंग एवं सेल्फी जोन का भी आकर्षण हो। प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने के लिए जलाशय में उपयुक्त जलभराव की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा की बारनवापरा अभयारण्य राजधानी एवं न्यायधानी के नजदीक होने तथा आवागमन की सुविधा होने से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।

मछली पालन को बढ़ावा देने चलेगा जल से आजीविका अभियान

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी मंत्री ने वृहद स्तर पर किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिले में जल से आजीविका अभियान शुरू करने कहा। उन्होंने कहा की मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें बहुत ही सीमित संसाधन और कम समय में अधिक फायदा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार -स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles