LIVE UPDATE

Chhattisgarh News – छुट्टी पर प्रतिबंध : इस दिन तक कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध, मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी, जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा का छटवां विधानसभा सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है, जिसके चलते अलग-अलग जिलों के कलेक्टरों ने सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबन्ध लगा दी है, सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल, सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है |

बता दें कि कुछ दिन पहले राजनांदगांव और सरगुजा कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारी और अधिकरियों की छुट्टी पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, वही आज धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने आदेश कर प्रतिबन्ध लगा दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कैबिनेट के कई बड़े फैसले; छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, महिलाओं को रजिस्ट्री में मिली 50% की छूट, पढ़ें मीटिंग में किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
CG-कैबिनेट के कई बड़े फैसले; छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, महिलाओं को रजिस्ट्री में मिली 50% की छूट, पढ़ें मीटिंग में किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
April 15, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 15 अप्रैल 2026। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक किया गया है,विधानसभा तृतीय सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा,कलेक्टर नम्रता गांधी ने इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल, सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है,

जिनका मोबाईल नंबर 077460-39013 है, साथ ही कलेक्टोरेट स्थित अधीक्षक राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232592 है,इस कक्ष में अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी कर्मचारी उनकी अनुमति के बगैर अवकाश पर एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहेंगे,

ये खबर भी पढ़ें…
मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
April 15, 2026
बिलासपुर: सड़क निर्माण कार्य के दौरान मकान टूटने के बावजूद मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान एक परिवार ने बुधवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

,नियंत्रण कक्ष में 6 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 इंद्राणी साहू, सरोज साहू और भृत्य उमा देवी नेताम की ड्यूटी लगाई गई है, इसी तरह 7 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 हरीश ध्रुव, सुरेश कुमार गोस्वामी, भृत्य सूरज देवदास, 13 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 घनश्याम साहू, सहायक ग्रेड 3 गेमेन्द्र कुमार बनपाल, भृत्य चमर सिंह, 14 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 पूर्णिमा यादव, कम्पयूटर ऑपरेटर प्रियंका जाधव, भृत्य देवकी, 17 जुलाई को कम्प्यूटर ऑपरेटर गोदावरी, स्टेनो टायपिस्ट सरिता साहू, भृत्य लोकेश्वरी, 20 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 दशरथ साहू, सहायक ग्रेड 3 मनीष साहू , भृत्य सुरेन्द्र यादव तथा 21 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 सीमा ध्रुव, वर्षा आवड़े और भृत्य दुर्गेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है।

राजनांदगांव कलेक्टर ने किया आदेश जारी
राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी आदेश जारी करते हुए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छुट्टी पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, विधानसभा सत्र के दौरान जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नम्बर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल भेजने कहा गया है। साथ ही अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से, भीषण गर्मी का असर….CM ने किया ऐलान
CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से, भीषण गर्मी का असर….CM ने किया ऐलान
April 16, 2026
रायपुर: प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा कलेक्टर ने किया आदेश जारी
विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर कलेक्टर सरगुजा में भी छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है, नये आदेश के मुताबिक 2 जुलाई से 30 जुलाई तक सरगुजा जिले के कोई भी कर्मचारी अधिकारी अवकाशन नहीं ले सकेंगे। छुट्टी के लिए उन्हें विशेष छुट्टी लेनी होगी। आपको बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक होना है। लिहाजा 30 जुलाई तक छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

Related Articles