छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने संतोष शर्मा समेत तीन नामों की सिफारिश की


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 की बैठक में बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को मंजूरी दी है। अब यह प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी और नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट में नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

तीनों अधिकारियों के पास लंबा न्यायिक अनुभव

सिफारिश किए गए तीनों न्यायिक अधिकारियों को जिला अदालतों और न्यायिक प्रशासन का लंबा अनुभव है।

संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। वहीं सुषमा सावंत प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

इसी तरह सुधीर कुमार ने बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।

बार कोटे से भी 3 नाम आने की उम्मीद

हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नाम सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजे गए थे। कॉलेजियम ने पहले चरण में बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब बार कोटे से भी तीन नामों की सिफारिश किए जाने की उम्मीद है। इससे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की संभावना है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp