IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर 28 सितंबर 2026। आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है। 2021 बैच के आईएएस आशीष टिकरिहा अभी छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक हैं। वो वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक जनसंपर्क की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आशीष कुमार टिकरिहा अपने वर्तमान दायित्वों के साथ ही जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यानी उनके मौजूदा पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी इस आदेश के बाद जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक कामकाज में नई व्यवस्था लागू होगी। अधिकारी को सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार के तहत विभागीय कार्यों का संचालन किया जाएगा।
