द बाबूस न्यूज़

छत्तीसगढ़ के एक और IAS अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव


रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल या अगले आदेश तक निर्धारित किया गया है।

केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति की सूचना छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दी है। राज्य के मुख्य सचिव को ई-मेल के माध्यम से नियुक्ति संबंधी आदेश भेजते हुए एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों से जल्द कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे निर्धारित समयसीमा में केंद्र में नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आदेश के अनुसार, अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समयसीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

एस. जयवर्धन छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय में उनकी नियुक्ति के बाद अब राज्य सरकार की ओर से उन्हें कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp