CG शिक्षक व संकुल प्रभारी निलंबित; कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक व संकुल प्रभारी सस्पेंड, कई शिक्षकों व प्रधान पाठकों को नोटिस

कई शिक्षकों व प्रधान पाठकों को नोटिस, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई


छत्तीसगढ़ में इन दिनों कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी और अधिकारीयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसी तरह सरगुजा कलेक्टर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले स्कूल शिक्षक और प्राथमिक शाला के संकुल प्रभारी को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही प्रधानपाठिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा कलेक्टर औचक निरिक्षण पर निकले हुए थे, इसी दौरान वे तिलहरडुगू प्राथमिक शाला पहुंचे थे, जहा शाला में शिक्षक मौजूद नहीं थे जिसके कारण किसी तरह की कोई पढाई नहीं हो रही थी, इसके साथ ही स्कूल में किसी भी किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही थी, जिसके बाद कलेक्टर ने उदयपुर ब्लॉक के तिलहरडुगू प्राथमिक शाला के संकुल प्रभारी और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही पिछले दिनों कलेक्टर विलास भोसकर ने लुण्ड्रा क्षेत्र का औचक दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से प्राथमिक शालाओं में सुविधाओं का जायजा लिया था, प्राथमिक शाला संचालन में लापरवाही, कमजोर शैक्षणिक स्तर संज्ञान में आने पर प्रधानपाठिका ईशा लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने डीईओ सरगुजा को दिए थे ।

इसी तरह कलेक्टर स्वामी आत्मानंद विद्यालय, धौरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने साइंस लैब, लाइब्रेरी, निःशुल्क साइकिल वितरण और कक्षाओं का निरीक्षण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरी में भी कक्षा संचालन और शिक्षकों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में संतोषजनक शिक्षण कार्य ना होने और दायित्वों में लापरवाही पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय, धाैरपुर के प्राचार्य अमित कुमार सिंह और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरी के प्राचार्य पन्नालाल पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp