CG-राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा का बड़ा बयान, बोले- शासकीय भूमि पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं


बलौदाबाजार 4 जुलाई 2026। रायपुर जिले के नकटी गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन, खेल मैदान, निस्तारी भूमि और अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जमीन भविष्य की पीढ़ियों की धरोहर है। यदि इन जमीनों पर अवैध कब्जा होता है तो आम लोगों को ही इसका नुकसान उठाना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और निस्तारी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बाधित होती हैं।

टंकाराम वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अधिकार नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को प्राप्त है। ऐसे मामलों में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को मिलकर कार्य करना चाहिए ताकि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक हित से जुड़े मामलों में सरकार पूरी सख्ती के साथ काम करेगी।

गौरतलब है कि नकटी गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राजस्व मंत्री का यह बयान सरकार के रुख को स्पष्ट करने वाला माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp