CG किसानों के लिए बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं को 30.74 करोड़ की मंजूरी, हजारों हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी


रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में किसानों की सिंचाई सुविधा मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग ने सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 30 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत राशि से नहरों के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और भूमिगत पाइपलाइन निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का सीधा लाभ बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के कृषि क्षेत्रों को मिलेगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बलौदा शाखा नहर के वितरक 11 एवं 12 में रिमॉडलिंग, सीसी लाइनिंग और पक्के निर्माण कार्य के लिए 4.99 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे करीब 339.05 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी।

वहीं सोंढूर परियोजना के बेन्द्री वितरक नहर की रिमॉडलिंग और सीसी लाइनिंग के लिए 4.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे करीब 355 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

रायपुर जिले में नहरों के आधुनिकीकरण पर जोर

रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड में महानदी परियोजना के तहत भाटापारा शाखा नहर में विभिन्न सुधार कार्यों के लिए 4.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा मांढ़र शाखा नहर के वितरक 14 में आरडी 2700 मीटर से 3500 मीटर तक नहर को ह्यूम पाइप के जरिए भूमिगत करने के लिए 4.90 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मांढ़र ब्रांच केनाल सर्विस रोड के आरडी 31600 मीटर से 32900 मीटर तक डामर सड़क निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपये, जबकि मांढ़र शाखा नहर के वितरक 8 एवं माइनर 1 में भूमिगत पाइपलाइन, कंक्रीट एवं मुरमीकरण रोड निर्माण के लिए 4.92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही मांढ़र शाखा नहर के वितरक 11, 13, 14 एवं माइनर्स में महानदी परियोजना समूह के अंतर्गत जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 4.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

टेल एरिया तक पानी पहुंचाने पर फोकस

सरकार के इन कार्यों से सिंचाई तंत्र की क्षमता और जल प्रबंधन में सुधार आने की उम्मीद है। खासतौर पर नहरों के अंतिम छोर यानी टेल एरिया तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को फसल के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी और कृषि क्षेत्र को इसका सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp