कैबिनेट बैठक अपडेट: 9 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों पर टिकी नजर


रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकार के बड़े फैसलों को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर, बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। सरकार के अलग-अलग विभागों से जुड़े विषय बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कैबिनेट के फैसलों पर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों के साथ प्रदेश की भी नजर रहेगी।

बैठक खत्म होते ही मीडिया के सामने आएंगे अरुण साव

कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मंत्रिपरिषद में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और सरकार के निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 9 सितंबर की कैबिनेट में किन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी और सरकार प्रदेश के लिए कौन से बड़े फैसले सामने लाएगी? इसका जवाब कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद ही सामने आएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp