LIVE UPDATE

CG रेंजर निलंबित : वन्य जीवों के अवैध शिकार रोकने में असफल होने पर की गई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर देवदत्त खाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर देवदत्त खाण्डे द्वारा एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम एवं जांच में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खाण्डे के विरूद्ध बिना कार्य कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच वनमंडलाधिकारी, कटघोरा द्वारा की गई। जांच में उक्त शिकायत सही पायी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में “कन्या दान महायज्ञ” का आयोजन, नव विवाहित जोड़ों को मिलेगा आशीर्वाद
बिलासपुर में “कन्या दान महायज्ञ” का आयोजन, नव विवाहित जोड़ों को मिलेगा आशीर्वाद
April 11, 2026
बिलासपुर। शहर में सामाजिक और धार्मिक पहल के तहत शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा कन्या दान महायज्ञ का आयोजन किया जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेंजर खाण्डे के विरूद्ध जांच-पड़ताल में यह भी पाया गया कि वे एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में असफल रहे हैं। जिसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय काम एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये पर निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
April 11, 2026
00पांडुलिपियाँ: हमारी पहचान, हमारा गर्व – संरक्षण के लिए आगे आएँ नागरिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय00 रायपुर 11 अप्रैल 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles