CG MP SANTOSH PANDEY : छत्तीसगढ़ में BJP सांसद को धमकी भरा कॉल : पाकिस्तानी नंबर से आया कॉल, बोला – “दो दिन के भीतर….सांसद ने SP से की शिकायत


राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को धमकी मिली है। ये धमकी विदेशी नंबर से कॉल करके दी गई, जिसकी शिकायत सांसद ने एसपी से की है। सांसद संतोष पांडेय ने एसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच का अनुरोध किया है। एसपी को भेजे शिकायत में संतोष पांडेय ने लिखा है कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर +92 नंबर से फोन आया था। दरअसल, आरोपी ने सांसद संतोष पांडेय की पत्नी को कॉल किया था। सांसद के पुत्र ने जब ये कॉल उठाया तो आरोपी ने कहा कि दो दिनों में सांसद पिता को उठा लिया जाएगा। इसकी शिकायत सांसद ने कबीरधाम एसपी से की है। सांसद ने कहा कि फोन पर आये धमकी से उनका परिवार काफी चिंतित है। सांसद ने व्हाट्सएप कॉल का सक्रीन शॉट भी पुलिस को शेयर किया है।




cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp