LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, दो की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर छापा में सड़क हादसे में पत्नी पति और अन्य एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है, वही सड़क पर शव रखकर कर मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी, एक बाइक में मन्नू बंजारा पत्नी उमा बंजारा और दो बच्चे सवार थे पामगढ़ से शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में गांव जा रहे थे। वही दूसरा बाइक में सवार संजय यादव अपने घर रहौद से पामगढ़ की ओर आ रहा था। पहले दोनो बाइक में आमने सामने टक्कर हुई जिसके बाद एक तेज रफ्तार कार से एक बाइक टकरा गई वही पीछे से आ रही बस के नीचे दूसरा बाइक जा घुसा। हादसा इतना भीषण था की दोनो बाइक के पखाचे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया और बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
May 26, 2026
रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर मृत संजय यादव के शव को लेकर सड़क में रखकर परिजन मुआवजे कि मांग करते हुए चक्का जाम किया गया है। बस में तोड़ फोड़ भी की गई है। चक्का जाम की जानकारी होने पर जिला पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। चक्का जाम से बिलासपुर से रायगढ़ जिले को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस अधिकारी लोगो को समझाने में जुटे हुए है। गुस्से में परिजनों ने बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
May 26, 2026
बिलासपुर 26 मई 2026। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती BMW कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करना युवक-युवती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles