LIVE UPDATE
Trending

Baloda Bazar News : शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर हुई कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश पर हुए निलंबित…पढ़िए आदेश



छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला के प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

‘कल विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार वि.खं. बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम गिंदोला के शाउमावि में प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह सेन (मूल पद व्याख्याता) को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार- भाटापारा निर्धारित किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर मॉडल की PM मोदी ने की तारीफ: कहा—हिंसा से विकास तक का सफर तय हुआ, CM साय बोले—नक्सलवाद अब इतिहास
बस्तर मॉडल की PM मोदी ने की तारीफ: कहा—हिंसा से विकास तक का सफर तय हुआ, CM साय बोले—नक्सलवाद अब इतिहास
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को विकास और जनविश्वास की विजय बताते हुए कहा है कि सरकार ने नक्सलवाद और माओवाद को जड़ से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार– भाटापारा के पत्र क्रमांक/शिकायत/जांच/निल. प्रस्ताव/4039, 18 जून के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार परमेश्वर सिंह सेन, प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता), शा.उ.मा.वि., गिंदोला, वि.खं. बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के विरूद्ध 18.जून 2024 को विद्यालय में शराब पीकर पड़े होने संबंधी वीडियो सहित प्राप्त शिकायत की विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, वि.खं. बलौदाबाजार द्वारा विद्यालय पहुंच कर जांच की गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार के विद्यालय पहुंचने से पूर्व सेन बिना किसी को सूचित किये अपनी बाईक एवं मोबाईल विद्यालय में छोड़कर ही चले गये।

जारी आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सामुदायिक भवन के नाम पर बना रहे थे चर्च, गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर पुलिस बल तैनात
छत्तीसगढ़ में सामुदायिक भवन के नाम पर बना रहे थे चर्च, गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर पुलिस बल तैनात
June 23, 2026
रायपुर, 26 जून 2026. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में बड़े स्तर पर सामुदायिक भवन का निर्माण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश में लिखा है कि, विद्यालय में शराब पीकर पड़े होने संबंधी वीडियो सहित प्राप्त शिकायत की विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, वि.खं. बलौदाबाजार द्वारा विद्यालय पहुंच कर जांच की गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार के विद्यालय पहुंचने से पूर्व श्री सेन बिना किसी को सूचित किये अपनी बाईक और मोबाईल विद्यालय में छोड़कर ही चले गये। विद्यालय में उपस्थित ग्राम पंचायत गिंदोला के सरपंच, ग्रामवासियों सकुल शैक्षिक समन्वयक, विद्यालय में पदस्थ शिक्षको, लिपिकों एवं सफाई कर्मचारी ने अपने लिखित बयान में परमेश्वर सिंह के द्वारा विद्यालय में अधिकांशतः शराब पीकर आने एवं अध्यापन कार्य नहीं करने का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट की बैठक खतम; कई अहम् फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िये सभी फैसले…
साय कैबिनेट की बैठक खतम; कई अहम् फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िये सभी फैसले…
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp