छत्तीसगढ़ खबरें
CG-बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; SAS के 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

गरियाबंद, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने प्रशासनिक कार्य सुविधा के मद्देनजर आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के पांच अधिकारियों की जिम्मेदारियों में आंशिक संशोधन किया है।
21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न अनुविभागों (SDO) और कार्यालयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और सरकारी कामकाज के संचालन में सुविधा सुनिश्चित करना है।
