LIVE UPDATE

Breaking : मोदी कैबिनेट को एक और बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने PM मोदी को भेजा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी नीत गठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान करते हुए मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है | न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है |

रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से रालोसपा अध्यक्ष कुशवाहा नाराज चल रहे थे। दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। इससे पहले रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, “कुशवाहा आज भाजपा से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे।”
कहा जा रहा है कि रालोसपा विपक्ष से हाथ मिला सकती है जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस शामिल हैं। वहीं कुशवाहा ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि आज होने वाली एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक में वह हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ विपक्ष के कई अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आदि अन्य नेता भी फिलहाल दिल्ली में ही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles