LIVE UPDATE

Breaking : दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा होंगी कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया ने दी जानकारी…मंथन के बाद AICC ने नाम पर लगाई मुहर

दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पार्टी हाईकमान में हुए मंथन के बाद देवती कर्मा के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगा दी है, देवती कर्मा कांग्रेस के दिवंगत नेता महेन्द्र कर्मा की पत्नी और पूर्व विधायक हैं | एआईसीसी से उनके नाम पर मुहर लग गई है, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी ये जानकारी दी है, बता दें कि उपचुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को देवती कर्मा सीएम भूपेश बघेल से मिलने सीएम हाउस रायपुर पहुंची थीं, ऐसे में उपचुनाव में देवती कर्मा को ही प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें शुरू हो गई थी |

बता दें कि पीसीसी द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकें हो चुकी है, पहले देवती कर्मा और उनके बेटी छवींद्र कर्मा दोनों के नाम चल रहे थे, लेकिन अब देवती कर्मा को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। देवती कर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था लेकिन उन्हे भाजपा प्रत्याशी भीमा मंडावी के हांथों हार का सामना करना पड़ा था ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद से वहां की सीट खाली है, निर्वाचन आयोग ने दंतेवाड़ा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है | 23 सितंबर को  वोटिंग और 27 सिंतबर को रिजल्ट आएंगे. 28 अगस्त को उपचुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया, बता दें कि देवती कर्मा साल 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ पहली बार विधायक बनीं | इसके बाद साल 2018 के चुनाव में बीजेपी के भीमा मंडावी से चुनाव हार गईं थीं |


दंतेवाड़ा में 1 लाख 88 हजार से अधिक मतदाता

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि दंतेवाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1 लाख 88 हजार 624 मतदाता हैं, 23 सितंबर को ये अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे | दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी टोपेश्‍वर वर्मा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्‍लव ने संयुक्‍त रूप से प्रेस कांफ्रेंस ली | इस दौरान कलेक्‍टर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है, अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में 1 लाख 88 हजार 624 मतादाताओं के नाम सूची में है, कलेक्‍टर के मुताबिक क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते 273 में से 28 बूथ को अन्‍यंत्र शिफ्ट किया गया है, इनमें नदी पार के आधा दर्जन बूथ भी शामिल हैं. नदी पार के ग्रामीणों को मतदान के लिए मोटरबोट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *