Breaking : अस्थि कलश कार्यक्रम में मंत्रियों के ठहाके पर CM रमन सिंह के तेवर गरम, जगदलपुर में बोले मुख्यमंत्री – भविष्य के लिए किया जाएगा सचेत


अटल अस्थि कलश कार्यक्रम में मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल का ठहाका लगाना दोनों मंत्रियों के लिए मुश्किल खड़ा करता दिखाई दे रहा है | मामले में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तीखे तेवर दिखते हुए सचेत करने कि बात कही है | इस मामले को लेकर भाजपा राष्ट्रीय संगठन के भी नाराज होने कि खबर है |

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज जगदलपुर में पत्रकारों के मंत्रियों के ठहाका लगाने वाले सवाल पर जवाब देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि, ऐसा कभी कभी धोखे में हो जाता है, लेकिन भविष्य के लिए सचेत किया जायेगा | बता दे कि 22 अगस्त को अटल अस्थि कलश के मंच में मंत्री अजय चंद्राकर औ बृजमोहन अग्रवाल दोनो ही ठहाके लगाते हुए नजर आए थे, दोनों मंत्रियों की हंसी-ठिठोली ने शोक सभा ने सभी को शर्मासार कर दिया था | इसके बाद अस्थि कलश कार्यक्रम को लेकर विवादों से घिरी नजर आई |

दोनों  मंत्रियों के इस ठहाका को लेकर संगठन कि नाराजगी की भी खबर है, इस पर संगठन के तरफ से नोटिस जारी होने की खबर मिल सकती है, हालाँकि कार्रवाई को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भविष्य में सचेत करने की बात कहकर अल्टीमेटल दे ही दिया है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp