Trending

BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे :”हल्ला बोल” में होंगे शामिल…..आंदोलन को रोकने 5 एसपी, 21 एएसपी, 40 SDOP तैनात, शहर की 7 सड़कें बंद, रोड पर रखे बड़े कंटेनर्स, 11 बजे जुटेंगे कार्यकर्ता


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन होने वाला है. बुधवार को भाजयुमो मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में है. भाजयुमो नेताओं का दावा है कि 1 लाख से ज्यादा युवा कार्यकर्ता प्रदेशभर से रायपुर पहुंचेंगे. बेरोजगारी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को सरकार के द्वारा धोखा देने का आरोप लगाकर प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है. इस आंदोलन में बीजेपी युवामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

भारतीय जनता पार्टी का बुधवार की दोपहर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा सियासी प्रदर्शन होने जा रहा है। हल्ला बोल नाम का ये कार्यक्रम बेरोजगारी के मुद्दे पर है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान की बालियां भेंट की। इस दौरान सांसद सुनील सोनी और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उनका स्वागत किया।

बीजेपी युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने दावा किया हैं कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह अब तक सबसे बड़ा आंदोलन होगा. प्रदेशभर के युवा राजधानी में जुटेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे. युवा मोर्चा के आंदोलनरत युवाओं को मुख्यमंत्री निवास जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. राजधानी रायपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

50 स्थानों पर बैरिकेटिंग
रायपुर में युवा मोर्चा के आंदोलन को रोकने के लिए 5 जिलों के एसपी, 21 एएसपी ,40 एसडीओपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को लगाया गया है. दिल्ली की तर्ज पर कई जगह कंटेनर भी लगाया गया है. 50 स्थानों पर की बैरिकेटिंग की गई है. 14 स्थानों का मार्ग बदला गया है. इससे आम राहगीरों की परेशानियां बढ़ गई हैं. रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने युवा माेर्चा का मंच लगाया गया है. पूरे रास्ते को ब्लॉक कर बड़ा मंच बनाया गया है. सुबह करीब 11 बजे कार्यकर्ता यहीं जुटेंगे. रायपुर के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग से भाजयुमो कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले हैं. सभी जिलों से युवा नेताओं को टारगेट दिया गया है.

इन स्थानों पर पार्किंग प्रतिबंधित
आंदोलन को देखते हुए 9 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित कर दी गई है. भाजपा के आन्दोलन ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है. रायपुर में कोतवाली चौक, शास्त्री चौक, महिला थाना, केनालरोड, पीडब्लूडी चौक, खालसा स्कूल, भारत माता चौक सहित 9 स्थानों पर वाहन पार्किंग की मनाही कर दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp