बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: मुख्य आरोपी दिनेश राठिया प्रयागराज से गिरफ्तार, 3 अब भी फरार


बिलासपुर 16 जुलाई 2026/ बिलासपुर के चर्चित बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है. मामले में आरोपी दिनेश राठिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है. दिनेश राठिया पर बाल संप्रेषण गृह के चौकीदार की हत्या का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले किशोरावस्था में किए गए अपराधों के कारण बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था, लेकिन हत्या के समय चारों आरोपी बालिग हो चुके थे। इसी वजह से उन्हें प्लेस ऑफ सेफ्टी यूनिट में रखा गया था. पुलिस ने बताया कि मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

क्या है पूरा मामला?

सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में नरेंद्र कुमार खाण्डे (42 वर्ष), पिता फेंकूलाल खाण्डे, सहायक सह रात्रि चौकीदार के रूप में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे. रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर गमछे से बांधे गए थे, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया.

परिजनों ने बाल सुधार गृह के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फरार लड़कों में एक की उम्र 20 साल हो चुकी थी और उसे जल्द ही सेंट्रल जेल भेजा जाना था. बाकी लड़के हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में यहां रखे गए थे. पुलिस चारों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp