राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस का हमला, शैलेश पांडे बोले- ‘देवद्रव्य की चोरी को भाजपा का संरक्षण’

जीपीएम में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, राम मंदिर ट्रस्ट की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, फॉरेंसिक ऑडिट और शीर्ष पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 जुलाई 2026। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला प्रभारी शैलेश पांडे ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और चढ़ावा घोटाले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और चढ़ावे की कथित हेराफेरी को भाजपा और आरएसएस का संरक्षण प्राप्त है।

शैलेश पांडे ने कहा कि भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं और देशभर के श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी श्रद्धा और मेहनत की कमाई दान की थी। उनका आरोप है कि अब उसी धन के दुरुपयोग और कथित अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही।

कांग्रेस ने उठाए कई सवाल

प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी, ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की जवाबदेही, केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, कथित घोटाले की स्वतंत्र जांच और इस्तीफों के कारणों को लेकर जवाब मांगा गया।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री से सार्वजनिक जवाब देने, कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन तथा मंदिर निर्माण, चढ़ावे और खर्चों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की।

शैलेश पांडे ने आरोप लगाया कि “भाजपा ने पहले राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित हेराफेरी की और अब चढ़ावे में भी अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “देवद्रव्य की चोरी को संरक्षण देना महापाप है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर बनती है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु, पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पोर्ते, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रशांत श्रीवास, गुलाब राज सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp