LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, अर्जुन मुंडा होंगे देश के नए कृषि मंत्री….नरेंद्र सिंह तोमर समेत इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में चुनाव लड़ने के बाद कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्रालय का अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति की ओर से मंजूर कर लिया गया है. कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा नरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा होंगे कृषि मंत्री होंगे. 

कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा और, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles