LIVE UPDATE

बड़ी कार्रवाई : कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करना पड़ा महंगा, पार्टी ने पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित 3 को किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कांग्रेस एक्शन मोड पर है। पार्टी ने जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पार्टी ने तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्या से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज सहित विक्रम शर्मा और कुक्की झारी शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी सूबे की 90 विधानसभा सीटों में जीत-हार का आंकलन कर रही है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पिछले 2 दिनों तक रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस प्रत्याशियों से वन टू वन बात कर चुनाव में उनकी जीत और हार की समीक्षा की। पार्टी हाईकमान की इस समीक्षा बैठक में कई प्रत्याशियों ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों पर भीतरघात और पार्टी विरोधी काम करने के गंभीर आरोप लगाये गये है।

शिकायतों की इसी कड़ी में जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी। प्रमाण के साथ किये गये शिकायत के बाद पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई की है।बताया जा रहा है कि पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ने डेढ़ साल पहले ही अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि उन्होने सोशल मीडिया पर बीजेपी के उम्मीदवार किरण देव के समर्थन में प्रचार किया। इसी के आधार पर कांग्रेस ने कमल झज्ज को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा जगदलपुर में विक्रम शर्मा और कुक्की झाड़ी के खिलाफ भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles