LIVE UPDATE
Trending

BEO Suspend News: युक्तियुक्तकरण में खेला….एक और BEO की छुट्टी, सीनियर को बनाया जूनियर, जेडी ने BEO को तत्काल प्रभाव से निलंबित, पढ़ें आदेश

 

बिलासपुर, 5 जून 2025/ युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है. दुर्ग के बाद अब जांजगीर में भी BEO को सस्पेंड कर दिया गया है।  छत्तीसगढ़ शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) प्रक्रिया में वरीयता सूची में लापरवाही बरतने वाले बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक  विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा  एम.डी. दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में जांजगीर कलेक्टर के प्रतिवेदन के बाद आयुक्त बिलासपुर संभाग सुनील जैन ने कार्यवाही की है। पूर्व में दुर्ग संभाग के कमिश्नर ने भी दुर्ग ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि श्री दीवान ने बम्हनीडीह विकासखंड के अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची में गंभीर लापरवाही की। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि सूची का निर्माण त्रुटिपूर्ण ढंग से किया गया था, जिसे बाद में सुधारकर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
CG-ऑनलाइन सट्टे का सबसे बड़ा खुलासा! क्रिकेट सट्टे का काला खेल बेनकाब, फ्लैट से मिले नोटों के बंडल और काउंटिंग मशीन…तीन गिरफ्तार
May 13, 2026
रायगढ़, 13 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles