PCC अध्यक्ष बनने के बाद आज रायपुर आएंगे दीपक बैज, राजीव भवन में संभालेंगे PCC की कमान….मुख्यमंत्री व मरकाम सहित कई नेता रहेंगे मौजूद
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज रायपुर आएंगे दीपक बैज, राजीव भवन में करेंगे पदभार ग्रहण! Deepak Baij will come to Raipur today
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को कुर्सी थमा दी है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज आज दिल्ली से 2 बजे रायपुर आएंगे।
जिसके बाद उनका एयरपोर्ट पर उनके समर्थक और उनके कार्यकर्ता भव्य स्वगात करेंगे। जिसके बाद वे सीधे राजीव भवन के लिए रवाना होंगे। राजीव भवन में दीपक बैज पदभार ग्रहण करेंगे। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दीपक बैज को अपना पद सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...








