LIVE UPDATE

मोहन मरकाम बने मंत्री : राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ…..CM भूपेश समेत कई मंत्री रहे मौजूद, विभाग का आज शाम तक होगा बंटवारा

पीसीसी चीफ के पद से हटाए जानें के बाद विधायक मोहन मरकाम को बड़ा तोहफा मिला है। कोंडगांव सिधायक मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। विधायक मोहन मरकाम को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

बता दें कि, बुधवार शाम छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हलचल शुरू हो गई जब कैबिनेट की बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पद से हटाते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज को पसीसी का नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इसके बाद से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थी कि, अब मोहन मरकाम को कोई और जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है’ तीसरी रेल लाइन की मंजूरी मिलने पर CM साय ने रेल मंत्री का जताया आभार
‘छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है’ तीसरी रेल लाइन की मंजूरी मिलने पर CM साय ने रेल मंत्री का जताया आभार
June 17, 2026
मोदी सरकार के विशेष फोकस से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को मिली नई ऊंचाई : रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं गुरूवार शाम को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के मंत्री पद से इस्तीफा देते ही साफ हो गया कि, मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में जगह मिलेगी और शाम को सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा भी कर दी। इसके बाद आज 11 बजे मोहन मरकाम ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री रविंद्र चौबे, मो. अकबर, नए पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप चैट विवाद: भूपेश बघेल के खिलाफ वायरल कथित फर्जी चैट पर बवाल, वायरल चैट को बताया फर्जी, कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की
महादेव ऐप चैट विवाद: भूपेश बघेल के खिलाफ वायरल कथित फर्जी चैट पर बवाल, वायरल चैट को बताया फर्जी, कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026. सोशल मीडिया पर महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के साथ वायरल हो रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp