LIVE UPDATE

मच्छर का प्रकोप रोकने जागा निगम प्रशासन, शहर के 11 वार्डों में किए फागिंग व लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव

मच्छर के प्रकोप को रोकने निगम प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनाकर लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गुरुवार को शहर भर के बड़े नालों में लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव करने के साथ 11 वार्डों में फागिंग किया गया।

सुबह के समय शहर के नदी किनारे क्षेत्र वार्ड क्रमांक 31 धनराज देवांगन नागोराव शेष स्कूल के पास जूना बिलासपुर, वार्ड क्रमांक 32 नारियल कोठी दयालबंद, मधुबंद, वार्ड 33 रामप्रसाद बिस्मिल नगर दयालबंद व इन क्षेत्रों में नदी में उगे जलकुम्भी में फागिंग के साथ लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही शहर के बृहस्पति बाजार क्षेत्र, जवाली नाला, बस स्टैंड व तेलीपारा क्षेत्रों के बड़े नाला में लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़का किया गया। इसी तरह दोपहर व शाम के समय वार्ड क्रमांक 6 सिंधी कालोनी, जरहाभांठा, वार्ड क्रमांक 16 तालापारा, वैशालीनगर, मित्र विहार, वार्ड नंबर 26 हरदेवलाल मंदिर गोलबाजार, शनिचरी बाजार, मछली पसरा, वार्ड क्रमांक 36 टीकरापारा, मेन रोड मन्नू चौक, तातिया टोप्पो नगर, वार्ड क्रमांक 46 चिंगराजपारा प्रभात चौक, अपोलो रोड, वार्ड क्रमांक 57 कपिल नगर सरकंडा, मुक्तिधाम फागिंग किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर शाम के समय बड़े मशीन से वार्ड क्रमांक 14 फकीर नगर तालापारा, क्रांतिकुमार भारतीय नगर, मिनीमाता बस्ती, वार्ड क्रमांक 15 रानीलक्ष्मी बाई नगर तालापारा, मरीमाई मंदिर रोड, चिन्दी बाजार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12 मदर टेरेसा मंझुआपारा, कुम्हारपारा में फागिंग किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गड्ढ़ों व चैंबरों में भी छिड़काव
ठहरे हुए गंदे पानी में मच्छर पनपता है। इसलिए ऐसे गडढ़े जहां पानी जमा है या ऐसे चैंबर जो खुले हैं। ऐसे सभी जगहों में भी लार्वा कंट्रोल का दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

Related Articles