LIVE UPDATE

हार के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे है BJP अध्यक्ष अमित शाह….कल राजधानी में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्बोधित….प्रदेश BJP तैयारी में जुटी

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बिखरी हुई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रिचार्ज करने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे है | इस दौरान अमित शाह राजधानी रायपुर में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे |

बता दें कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुई विधानसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में 65 प्लस मिशन लेकर ताबड़तोड़ रैली किए थे, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभा को सम्बोधित किए थे | लेकिन 65 प्लस बीजेपी के खाते में जाने के बजाय कांग्रेस के खाते में चला गया | बीजेपी सिर्फ 15 ही सीटों पर सिमट गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रायपुर के इनडोर स्टेडियम में होने वाली बीजेपी कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे, जहां पर वे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, समेत महासमुंद के शक्ति केंद्रों के 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे | अमित शाह कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के साथ ही उन्हें चुनावी मन्त्र देंगे |

बता दें कि पिछली लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश के 11 सीटों में से 10 सीटों में जीत दर्ज की थी, लेकिन जिस तरह से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की है, उसे देखते हुए बीजेपी के लिए इस आकड़े को पार करना मुश्किल हो सकती है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles