देश - विदेश

कुछ देर बाद बिलासपुर पहुंचेंगे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, बिलासपुर, मुंगेली में विभागीय अधिकारियों के साथ लेंगे बैठक


राज्य शासन के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे अब से कुछ देर बाद बिलासपुर पहुंचने वाले है | कृषि मंत्री चौबे अपने इस एक दिवसीय दौरे में बिलासपुर के अलावा मुंगेली जिला के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे करीब रायपुर से कार द्वारा सड़क होते हुए बिलासपुर आएंगे | इस दौरान कृषि मंत्री लगभग 12 बजे छत्तीसगढ़ भवन में विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद मंत्री चौबे जिला मुख्यालय मुंगेली के लिए रवाना होंगें और वहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp