LIVE UPDATE

CM In Bilaspur : भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह पर कसा तंज, बोले – एक माह में जो बंगला खाली नहीं कर पा रहे, वो एक माह के सरकार से मांग रहे हिसाब….गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त सुना, खाली करने के लिए किस मुहूर्त का इंतज़ार

प्रदेश में कांग्रेस की सर्कार के एक माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद काम का हिसाब मांगने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तंज कसा है | एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार के एक माह पूरे होने पर उनके कार्यों को लेकर उठाएं गए सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि अब वो हमसे हिसाब मांग रहे है, जो एक माह में अपना बंगला तक खाली नहीं कर पाए हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त सुना था, लेकिन खाली करने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतज़ार किया जा रहा है, यह रमन सिंह ही जाने |

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस सरकार की एक माह पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के जनता के नाम पत्र लिखा था | जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा 30 दिनों में जनहित के लिए गए 14 ऐतिहासिक फैसले को बताया था | मुख्यमंत्री ने आगे लिखा था कि मात्र एक माह में लिए गए ये फैसले हमारी सरकार की दिशा बताते हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके हक और हित के लिए ऐसे फैसलों की रफ्तार बनी रहेगी। राज्य के विकास और उसमें आपकी भूमिका तथा भागीदारी का हर सपना हम पूरा करेंगे। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की विकास का ऐसा गढ़ बनायेंगे, जिसमें सब लोग समृद्ध और खुशहाल हों।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles