LIVE UPDATE

प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक कल, पुनिया समेत संगठन के दिग्गज नेता होंगे शामिल, 90 सीटों के प्रत्याशी देंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कल 28 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर में प्रदेश कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के साथ बैठक लेंगे | बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी 90 सीटों के प्रत्याशी अपने-अपने सीट की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौपेंगे |

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले चुनावी अभियान की जानकारी लेने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कल बुधवार 28 नवम्बर को रायपुर आ रहे है, इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे, बैठक में प्रदेश प्रभारी पुनिया इस बात की समीक्षा करेंगे कि चुनाव के दौरान किसने पार्टी का सहयोग किया था और किसने विरोध । इसके साथ ही वे सभी सीटों के प्रत्याशियों से भी चर्चा करेंगे और उस सीट के कार्यकर्ताओं व नेताओं की भूमिका की जानकारी लेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने के बाद प्रदेश कांग्रेस की यह पहली बैठक है, बैठक कल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में होगी, इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सहित 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी शामिल रहेंगे, बैठक में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी प्रदेश प्रभारी पुनिया को भितरघात करने वाले नेताओं की रिपोर्ट सौपेंगे |

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहां कि 11 दिसम्बर को चुनाव के नतीजे आने के साथ ही हमारी जीत तय होगी, जिस तरह से रुझान मिल रहा है उससे भी कही ज्यादा सीटे हम जीतेंगे | किसानों को उन्होंने कहां कि जिस उम्मीद से आपने ने हम पर भरोसा दिखाया है, सरकार बनते ही आप सबकी कर्जा माफ हो जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *