बहतराई पहुंचे अनिल टाह, ग्रामवासियों ने कहा अपनी समर्थन देने की बात


दूसरे चरण के मतदान होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है, ऐसे में कम समय होने के कारण जनता कांग्रेस बेलतरा विधानसभा विधायक प्रत्याशी अनिल टाह सुबह से लेकर देर रात तक अपने क्षेत्र में धुंवाधार जनसम्पर्क कर रहे है, इस दौरान लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है, पहले से इस क्षेत्र में लोकप्रिय होने के कारण क्षेत्र की जनता भी अनिल टाह को अपने बीच पाकर काफी उत्साह के साथ उनका स्वागत कर रहे है, अनिल टाह जहां क्षेत्र के लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने व विजयी बनाने की अपील कर रहे है, वही क्षेत्र के जनता भी विधायक प्रत्याशी अनिल टाह को अपनी समर्थन देने की बात कर रहे है, क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फूल माला के साथ अनिल टाह का स्वागत किया जा रहा है |

आज मंगलवार की सुबह बेलतरा विधानसभा विधायक प्रत्याशी अनिल टाह बेलतरा क्षेत्र के ग्राम बहतराई में जनसम्पर्क करने पहुंचे इस दौरान ग्राम बहतराई के लोगों ने अनिल टाह का बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया, सभा को सम्बोधित करते हुए अनिल टाह ने कहां कि उन्हें ग्राम बहतराई के लोगों का साथ आशीर्वाद हमेशा मिलते आया है, और इस बार भी निश्चित ही फिर से लोगों का आशीर्वाद समर्थन मुझे मिलेगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन से लोग त्रस्त हो चुके है, इस बार क्षेत्र की जनता बदलाव चाह रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp