महासमुंद में मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहां मोदी गरीबों का नहीं अमीरों का है हितैषी, सरकार बनते ही कर्ज माफ और आउट सोर्सिंग होगी बंद ,


दूसरे चरण चुनाव के चुनावी सभा को सम्बोधित करने महासमुंद पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, राहुल गांधी ने कहां कि बीजेपी दूसरे राज्यों के अपने मित्रों और आरएसएस के लोगों को छत्तीसगढ़ में रोजगार दे रही है, और यहां के युवा बेरोजगार घूम रहे है, इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहां कि कांग्रेस के सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग को बंद कर दी जाएगी, प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा |

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन आज मंगलवार को महासमुंद में पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहां कि प्रदेश के लोगों के खून पसीने सी कमाई गई पैसा को चिटफंट कंपनियां करोड़ो रुपये घोटाला कर भाग गयी, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गयी, क्योकि रमन सरकार का चिटफंड कंपनी वालों को संरक्षण प्राप्त था, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकर आएगी तो चिटफंड कंपनी वालो पर कार्यवाही की जाएगी |

नोटबंदी मामले में प्रधानमंत्री को आड़े हाथो लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहां कि पीएम मोदी ने नोटबंदी कर के पूरे देश को बैंकों के सामने लाइन पर खड़ा कर दिया था, इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहां कि पीएम मोदी गरीबों की पैसा छीनकर देश के उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, इसके साथ ही उन्होंने कहां पीएम मोदी ने चुनाव जितने के लिए जो वादे किए थे उसमे से एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के जनता को छीनकर सबसे बड़े उद्योगपतियों को दिया है |

राहुल गांधी ने कहां कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनते ही किसानों की कर्ज को माफ किया जाएगा, आउट सोर्सिंग को बंद किया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को रोजगार दी जाएगी, चिटफंड कंपनी पर कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp